शाहजहांपुर: गोरखपुर हत्याकांड: शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या पर फूटा गुस्सा, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर जनपद में स्वर्गीय शिवकुमार तिवारी की दिनदहाड़े तलवार से हुई निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) का आक्रोश फूट पड़ा है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा को सौंपा।