सरधना: एमएलसी चुनाव के लिए बने दो मतदान स्थलों पर पहुंचे एसपी देहात अभिजीत कुमार, निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश
सरधना नगर में दो मतदान स्थलों पर चल रहे स्नातक एवं शिक्षक मतदान के दौरान एसपी देहात सरधना पहुंचे और कस्बा स्थित नगर पालिका परिषद परिसर तथा विकास खंड कार्यालय पर बने मतदान केन्द्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया,सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया,इस दौरान मतदान केन्द्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए