मैनपुरी: करहल रोड पर तेज रफ्तार कार ने दूसरी कार में मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
कोतवाली क्षेत्र के करहल रोड बिजली घर के पास एक तेज रफ्तार कार ने दूसरी खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी तेज थी की एक कार दूसरी कार के ऊपर चढ़ गई। हालांकि कोई घटना में कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो मांगकर की दोपहर वायरल हो रहा है।