मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीली दवा का सेवन कर जान देने का किया प्रयास
क्षेत्र के मोहल्ला कौवाटाडा निवासी पारस पुत्र जागेश्वर ने मंगलवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते खेत में डालने वाली जहरीली दवा का सेवन कर जान देने का प्रयास किया। वहीं युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने का काम किया गया है। वहीं युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।