मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में साइकिल से बाजार जा रहा युवक डीसीएम की टक्कर से हुआ घायल
क्षेत्र के ग्राम कमलनेर निवासी सतपाल सिंह पुत्र भरत सिंह पाल मंगलवार की सुबह साइकिल से सवार होकर कुसमरा बाजार करने के लिए जा रहा था। जैसे ही पाल नगर के पास पहुंचा तभी डीसीएम ने टक्कर मार दी जिससे युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को जला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मौके से ट्रक चालक को पड़कर पुलिस के हवाले करने का काम किया गया।