सारठ: बामनगामा आवास पर सहायक अध्यापकों ने MLA चुन्ना सिंह का घेराव कर सौंपा ज्ञापन, सरकार पर समझौते से मुकरने का आरोप
Sarath, Deoghar | Apr 12, 2026 सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर रविवार शाम 4 बजे बामनगामा आवास पर सहायक अध्यापकों ने MLA चुन्ना सिंह का घेराव करके ज्ञापन सौंपा। बताया कि वर्ष 2024 व 2025 में मोर्चा से हुए समझौते को यदि सरकार नहीं मानेगी तो आगामी 18 अप्रैल से राज्य के सहायक अध्यापक CM आवास के पास भूख हड़ताल व आमरण अनशन के लिए विवश होगी। MLA ने हेमंत सरकार पर भरोसा जताने की बात कही