चक्रधरपुर पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पुराने मामले में उर्फ सागर उर्फ घोड़ा मुखी व अमन उर्फ काबरी मुखी को जेल भेजा गया। दोनों आरोपी नगरपालिका के पीछे के रहने वाले है। साथ ही पुराने मामले में फरार चल रहे थे।