शिवहर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर बागमती नदी के संगम घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। दूर-दराज से बड़ी संख्या में कांवरिया बेलवा पहुंच रहे हैं। संगम स्थल पर जल बोझी करने के बाद कांवरियों का जत्था बाबा सोमेश्वर नाथ धाम, अरेराज के लिए रवाना हो रहे है।