मिर्ज़ापुर: राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना घोटाले में फंसे मिर्जापुर के समाज कल्याण अधिकारी को शासन ने किया निलंबित
बताती चले कि जनपद मिर्जापुर में तैनात समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह के निलंबित होने की सूचना जैसे ही शुक्रवार की सुबह लगभग 11:00 बजे जनपद में आई जिसमें समाज कल्याण विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि प्रयागराज में अपात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के आरोप की जांच रिपोर्ट आने के बाद। शासन ने त्रिनेत्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है।