मिर्ज़ापुर: चील घाट पर मदरसे में पढ़ रहे किशोर की डूबने से हुई मौत, मछुआरे के जाल में फंसा किशोर का शव निकाला गया बाहर
कल गुरुवार की दोपहर में चील थाना क्षेत्र के चील घाट पर चील क्षेत्र की मदरसे में पढ़ रहे 14 वर्षी किशोर रिजवान। नहाते समय गंगा में डूब गया था। जिसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। आज शुक्रवार की भोर लगभग 5:00 बजे। मछुआरे श्याम निषाद मछली पकड़ने गए थे जहां जाल में गंगा में डूबे किशोर का शव फंसा हुआ मिला। जिसे बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी गई।