मिर्ज़ापुर: विंध्य कॉरिडोर की भव्यता बढ़ाने के लिए सड़क को 50 फीट चौड़ा किया जाएगा, पीडब्ल्यूडी विभाग ने की पैमाईश
विन्ध्याचल में मां विन्ध्यवासिनी के दरबार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के योजनाएं चल रही हैं। उसी क्रम में विन्ध्याचल-मिर्ज़ापुर मुख्य मार्ग को 50 फ़ीट चौड़ा करने के लिए गुरुवार को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पैमाइश किया गया। टीम ने बरतर हनुमान मंदिर से बावली चौराहा, स्टेटबैंक चौराहा, रोडवेज, बस स्टैंड, पटेंगरा नाला तक पैमाईश किया।