मिर्ज़ापुर: मदरसे में पढ़ रहा नाबालिक किशोर चील घाट पर नहाते समय गंगा में डूबा, स्थानीय गोताखोरों ने तलाश जारी, मौके पर पुलिस
गुरुवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे चील थाना क्षेत्र के चील घाट पर चील क्षेत्र के दला पट्टी गांव में बने मदरसे में पढ़ रहे लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगूपुर गांव निवासी 14 वर्षीय बालक रिजवान अपने दो दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गया था जिसमें 14 वर्षीय बालक रिजवान डूब गया रिजवान के डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया स्थानि गोताखोरों की मदद से रिजवान की तलाश जारी है