मिर्ज़ापुर: विंध्य पंडा समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष अवनीश मिश्रा का बयान, कहा- समाज ने उन्हें दो महीने एक दिन के लिए चुना है
विंध्यपंडा समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष अवनीश मिश्रा का गुरुवार की शाम 4:00 बजे बयान आया। उन्होंने कहा कि पंडा समाज द्वारा उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया है। दो महीने एक दिन का उनका कार्यकाल है। उन्हें किसी को भी यह बताने की जरूरत नहीं है कि वह अध्यक्ष हैं। पंडा समाज उनके साथ है। उन्होंने कहा कि यह आंतरिक मामला है। इसमें किसी की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे।