खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भक्तन गांव में सोमवार सुबह चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद में ग्राम प्रधान समेत कई लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, जबकि दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दी है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।