गावां: मारपीट के प्राथमिक अभियुक्त को भेजा गया जेल
Gawan, Giridih | Jul 1, 2026 गावां थाना पुलिस ने मारपीट के एक अभियुक्त को पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद गावां सीएचसी में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गावां थाना कांड संख्या 49/26 के प्राथमिक अभियुक्त गावां थाना क्षेत्र के चक निवासी मनीष प्रसाद यादव उर्फ मनी यादव पिता सरयू प्रसाद यादव।