सहजनवा: बार-बार शिकायतों के बावजूद हाई-वोल्टेज केबल में सुधार नहीं हुआ, जैतपुर में करंट से दुधारू गाय की हुई मौत
गोरखपुर के पिपरौली क्षेत्र के जैतपुर गांव में सोमवार रात हाई-वोल्टेज बिजली केबल की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की दर्दनाक मौत हो गई। नगवा निवासी पशुपालक जितेंद्र चौहान की गाय रात करीब 10 बजे जमीन को छू रही क्षतिग्रस्त केबल के संपर्क में आ गई और तेज करंट से मौके पर ही दम तोड़ दिया।