तिरोड़ी: चोर पिंडकेपार के 7 वर्षीय बालक की कटंगी के टुमनी तालाब में डूबने से हुई मौत
शहर के वार्ड क्रमांक-1 अर्जुननाला में बाईपास के किनारे टुमनी तालाब के पानी में डूबने से 7 वर्षीय अबोध बालक की दर्दनाक मौत हो गई। दोपहर में तालाब से बालक का शव तलाश करने के बाद निकाला गया। तिरोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चोर पिण्डेकपार का 7 वर्षीय बालक शंकर पिता राजेश वरकड़े अपने बड़े पिता राजकुमार के यहां आया था।