तिरोड़ी: चांदाडोह में चार लोगों ने मिलकर एक शख्स के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चांदाडोह में 04 लोगों ने मिलकर एक आदिवासी शख्स के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर धारा 294,323, 506, 34, 3 (1) द, 3 (1) ध, 3 (2) वीए, एससीएसटी एक्ट की कार्रवाई की है। पूरी घटना 3 दिन पहले 17 जनवरी की है। एक दिन पहले पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।