तिरोड़ी: 3 साल पुराने दुराचार के प्रयास के मामले में मॉयल कामगार संगठन तिरोड़ी के सचिव को न्यायालय ने सुनाई सजा
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट माननीय न्यायाधीश श्रीमती कविता इनवाती ने अबोध बालिका के साथ दुराचार के प्रयास के एक 3 साल पुराने मामले में सुनवाई करते हुए तिरोड़ी वार्ड क्रमांक 07 निवासी मंगलू प्रसाद कटौते को आजीवन कारावास के आधे तक की अवधि के लिए कठिन कारावास और अर्थ दंड की सजा सुनाई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 511 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज है।