तिरोड़ी: कोयलारी में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता अनुभूति कार्यकम का हुआ आयोजन, वन और वन्य प्राणियों से रूबरू विद्यार्थी
मध्यप्रदेश ईको पर्यटन बोर्ड वनविभाग के निर्देशों के परिपालन में कटंगी सामान्य वनपरिक्षेत्र की तिरोड़ी तहसील अंतर्गत सीतापठौर की कोयलारी बीट भाग 1 के वनकक्ष क्रमांक 793, 794 में अनुभूति केम्प का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोयलारी और तिरोड़ी के विद्यार्थियों को वन और पर्यावरण की जानकारी दी गई।