तिरोड़ी: मिरगपुर में इनायत साहित्य सामाजिक संस्था का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, अलग-अलग क्षेत्र की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
कटंगी-खैरलांजी की विधानसभा की नामचीन संस्था इनायत के तत्वाधान में चौथा वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन मिरगपुर हाईस्कूल के मैदान में आयोजित किया गया। जहां विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सम्मेलन में नामदेव कुर्वे, जिला पंचायत सदस्य सभापति केसर बिसेन, प्रकाश उके, कन्हैया लाल देशमुख बतौर प्रमुख अतिथि रहे।