तिरोड़ी: कटंगी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक परमानंद भगत हुए पदोन्नति बने सहायक उप निरीक्षक, एसडीओपी ने कंधे पर लगाया स्टार
बालाघाट जिले के अलग-अलग थाने और पुलिस चौकियों में अपनी सेवाएं दे चुके और वर्तमान में कटंगी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक परमानंद भगत को पदोन्नति मिली है, पदोन्नति के बाद वह सहायक उप निरीक्षक बनाएं गए है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस माणिक मणि कुमावत और थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने पदोन्नत किए जाने पर परमानंद भगत के कंधे पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी।