गुरूर: न.पं. पलारी चुनाव जीतने के बाद MLA संगीता सिन्हा ने कहा, इस चुनाव में सत्ता सरकार से टक्कर थी, जीत जनता का विश्वास है
Gurur, Balod | Jun 4, 2026 4 जून को पलारी में चुनाव परिणाम आने के बाद दोपहर 1 बजे MLA संगीता सिन्हा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान लापरवाही बरती गई थी ऐसे में हमें डर था। लेकिन जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत ने यहां जीत हासिल की है। शाम 7 बजे भी चर्चा के दौरान उन्होंने जीत की बधाई देते हुए सभी मतदाताओं का आभार माना है।