कोईलवर: जमालपुर-सकड्डी रोड पर बैरियर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत, बड़ी गाड़ियों पर लगी रोक
कोईलवर प्रखंड अंतर्गत जमालपुर-सकड्डी रोड पर जमालपुर मोड़ से करीब 100 मीटर दूरी पर प्रशासन द्वारा बैरियर लगाया गया है। इस पहल के बाद आसपास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस बैरियर के लग जाने से अब इस सिंगल सड़क पर बड़ी गाड़ियों का आवागमन बंद हो जाएगा। स्थानीय अमित कुमार भुटाली ने शनिवार कि साम 6:30 बजे पुलिस प्रशासन को ग्रामीणों की तरफ से धन्यवाद दिया है।