बक्सर: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना: डीएम ने कैंप मोड़ में ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए
Buxar, Buxar | Apr 10, 2026 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और अनुश्रवण को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम साहिला ने की। बैठक में योजना को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके।