स्याना: नगर के बुगरासी चौराहे से अचानक गायब हुआ किशोर, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की
Siyana, Bulandshahr | Sep 25, 2026
नगर के बुगरासी चौराहे से एक 15 वर्षीय किशोर अचानक गायब हो गया। वहीं बुगरासी मार्ग की ओर जाते समय किशोर दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार को नगर के रामराज कॉलोनी निवासी रामशकल ने बताया कि 15 वर्षी अर्जुन बुगरासी चौराहे पर दूध लेने के लिए गया था। उसी दौरान से वापस नहीं आया।