भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल एवं भाजपा संगठन महामंत्री आदरणीय सिद्धार्थन से विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श के उपरांत ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारियों की घोषणा की।
संगठन को जिला स्तर पर और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।
सुभाष चौधरी को नवनियुक्त जिला सोलन प्रभारी बनाया गया है।
वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं संगठनात्मक प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ओबीसी समाज को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त जिला सोलन प्रभारी सुभाष चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🌹🌹🌹
Paonta Sahib, Sirmaur | Nov 7, 2026