कोईलवर: गिधा पूर्वी मुसहर टोली में दूसराअलका सिलाई सह पढ़ाई केंद्र शुरू, महिलाओं को मिलेगा शिक्षा और रोजगार प्रशिक्षण
कोईलवर प्रखंड के गिधा पूर्वी मुसहर टोली में मंगलवार शाम 5:00 नई आशा” के तत्वावधान में अलका हार्मोनी फाउंडेशन द्वारा दूसरे अलका सिलाई सह पढ़ाई केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन आईओसीएल के डीजीएम धीरज कुमार ने फीता काटकर किया। इस केंद्र के माध्यम से महादलित बस्ती की महिलाओं एवं यूतियों को सिलाई प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने के साथ शिक्षा पर भी जोर होगा।