सांसद पप्पू यादव के ‘हाथ काटकर लाओ, दो लाख देंगे’ बयान पर मंत्री संतोष सुमन का तंज, अनंत सिंह के ‘सात हत्या’ वाले दावे से भी गरमाई सियासत
गोदावरी आवास पर मीडिया से बोले बिहार सरकार के मंत्री, कहा- संविधान और कानून से चलती है सरकार
गयाजी। बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने रविवार को अपने गोदावरी आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान कोलकाता में हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया। साथ ही बिहार और देश की राजनीति से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सांसद पप्पू यादव के छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने वाले को दो लाख रुपये का इनाम देने संबंधी बयान पर उन्होंने सवाल उठाए। मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि पप्पू यादव के पास कहां से पैसा आते हैं यह मुझे मालूम नहीं. देश में सरकार संविधान और कानून के अनुसार चलती है। किसी व्यक्ति को अपनी मर्जी से कानून चलाने या खुद सजा देने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में हर तरह के अपराध के लिए कानून और दंड का प्रावधान है। ऐसे में किसी का हाथ या जीभ काटकर लाने पर इनाम देने जैसी बात करना उचित नहीं है।
मंत्री संतोष सुमन ने तंज कसते हुए कहा कि पप्पू यादव तरह-तरह की बातें करते हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि उनके पास इतना पैसा कहां से आता है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि यह कोई ऐसी व्यवस्था नहीं है, जिसमें कोई व्यक्ति खुद को कानून से ऊपर समझने लगे।
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति यह घोषणा करता है कि किसी की जीभ काटकर लाने पर रुपये दिए जाएंगे या किसी का हाथ काटकर लाने पर एक करोड़ रुपये मिलेंगे, तो यह कानून के शासन की भावना के विपरीत है। अपराध के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन वह संविधान और कानूनी प्रक्रिया के तहत ही होनी चाहिए।
‘उन्होंने सफाई दी है, ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं’
विधायक अनंत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में 7 हत्याएं करने के बयान पर मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि उन्होंने अनंत सिंह का बयान सुना है और उनकी ओर से दी गई सफाई की जानकारी भी उन्हें है। मंत्री ने कहा कि जब संबंधित व्यक्ति अपनी सफाई दे चुका है, तो इस मुद्दे पर ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है।
‘रिजीम चेंज’ के बयान पर भी विपक्ष को घेरा
मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री संतोष सुमन ने ‘रिजीम चेंज’ यानी सरकार बदलने के लिए आंदोलन की बात करने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और सरकार बनाने या बदलने का अधिकार जनता के पास है। चुनाव के समय मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करते हैं और उसी प्रक्रिया के तहत सरकार का फैसला होता है। मंत्री ने आरोप लगाया कि आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने या संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बांग्लादेश के घटनाक्रम का उदाहरण दिए जाने पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक, लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों की जिम्मेदारी है।
कोलकाता भगदड़ पर जताया दुख, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर
कोलकाता में हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताते हुए मंत्री ने कहा कि बड़े और भव्य पंडालों में आयोजन के दौरान लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। बिजली के शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और आयोजन समितियों को पहले से जरूरी इंतजाम करने चाहिए। उन्होंने कहा कि पंडालों में बिजली की वायरिंग, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन निकास की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। किसी भी सार्वजनिक आयोजन में सुरक्षा के मानकों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
#गयाजी
#गया_हो
#JitanRamManjhi
#gaya
#बिहार
#NitishKumar
#GayaPolice
#kolkata
#durgapujaspecial
#PappuYadav
PMO India
BJP Bihar
Samrat Choudhary
District Administration, GAYA
Santosh Kumar Suman
Gaya Town CD Block, Gaya | Oct 18, 2026