हसपुरा: लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय में बिहार पेंशनर समाज के सदस्यों की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई
हसपुरा शहर के हाईस्कूल मोड़ के समीप लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय में रविवार को बिहार पेंशनर समाज के सदस्यों की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। बैठक में सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा पेंशनर रिटर्न अवश्य भरें। इससे पेंशन में विसंगति दुर होगी।