चान्हो: रक्त विकार रोगियों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, 2 जून की समीक्षा बैठक में तीन प्रमुख मांगों पर निर्णय लेने की अपील
Chanho, Ranchi | May 31, 2026 झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन एवं लहू बोलेगा रक्तदान संगठन की बैठक रविवार शाम 5 बजे सदर अस्पताल ब्लड बैंक परिसर में हुई। बैठक में थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया एवं हीमोफीलिया रोगियों के परिजनों ने मुख्यमंत्री Hemant Soren से 2 जून को होने वाली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में रक्त विकार रोगियों के लिए विशेष नीति लागू करने, प्रति...