छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित नकटी गांव अतिक्रमण मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा को संगठन ने पद से हटाते हुए निष्कासित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि विजेंद्र वर्मा ने प्रशासन की कार्रवाई को "गरीबों पर अत्याचार" बताते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ बयान दिया था। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद की प्रांत टोली की बैठक में अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से संगठन की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया।
गौरतलब है कि प्रशासन ने नकटी गांव से लगभग 85 परिवारों को हटाकर सरकारी भूमि खाली कराई थी। सरकार का कहना है कि इन परिवारों को नवा रायपुर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के तहत पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं।
वहीं दूसरी ओर, कई स्थानीय नेताओं, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोप लगाया है कि गरीब परिवारों को उजाड़ा गया है।
#bajrangdal #korba #chhattisgarhupdate2
Korba, Korba | Jul 9, 2026