कटिहार: नूनगारा गांव में बंद घर का ताला तोड़कर कब्जा, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
शनिवार की दोपहर 3 बजे एक महिला पुलिस अधीक्षक के पास आवेदन देने पहुंची थी। मामला जमीन और घर पर कब्जा करने का था। महिला अनीता झा ने बताया कि उनका घर और जमीन पर गांव के हीरालाल पासवान अपने साथियों के साथ मिलकर कब्जा कर लिए है। जब कदवा पुलिस के पास पहुंचे तो उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। मजबूरन उन्हें पुलिस अधीक्षक को आवेदन देने आना पड़ा।