कटिहार: विनोद पुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल, इलाज जारी
शनिवार की दोपहर 2 बजे एक महिला को घायल अवस्था में परिजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जो मारपीट के कारण घायल हुई थी। घटना के बारे में घायल सोनी देवी की मां ने बताया कि उनकी बेटी को उनका दामाद पालतू यादव ने मार कर घायल कर दिया है। घटना के पीछे की वजह उन्होंने बताया कि उनका दामाद शराब पीता है और बिना किसी बात के उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है