कटिहार: सदर अस्पताल में मीडिया कार्यशाला आयोजित, सर्वजन दवा के बारे में दी गई जानकारी
शनिवार की दोपहर 1 बजे सदर अस्पताल में मलेरिया पदाधिकारी के द्वारा मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया था। कार्यशाला के दौरान फाइलेरिया बीमारी के बारे में जानकारी दी गई। मलेरिया पदाधिकारी ने बताया कि 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। जो 25 फरवरी तक जारी रहेगा।