लालगंज: गोपालपुर गांव में झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह का प्रकरण पर आया बयान
आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर में रविवार को झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विश्व हिन्दू परिषद का झंडा लगा हुआ था । बताया जा रहा है कि कुछ लोग इसे उतार कर काला झंडा और चंद्रशेखर आजाद पार्टी का झंडा लगा रहे थे। गांव के दूसरे पक्ष ने विरोध कर दिया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को समझा बुझाकर विवाद को शांत कराया ।