सिद्ध मां कालिका पीठ धाम में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
कौशाम्बी। सुरसेनी स्थित सिद्ध मां कालिका पीठ धाम में शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पीठाधीश्वर महंत अखिलेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां बगलामुखी एवं भगवान शनि देव के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने भक्ति और श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर पीठाधीश्वर महंत अखिलेश्वरानंद महाराज ने समस्त श्रद्धालुओं एवं सनातन प्रेमियों से धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान देने की �