आज दिनांक 26.06.2026 को मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जनपद कौशाम्बी में निकल रहे ताजिया एवं अन्य जुलूसों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल वातावरण में संपन्न कराए जाने हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण द्वारा कस्बा मूरतगंज एवं कस्बा महगांव में भ्रमण कर मोहर्रम जुलूस का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
#UPPolice
#kaushambipolice