मंझनपुर: कौशाम्बी में एसपी सत्यनारायण ने कहा, अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करें
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने बुधवार को लगभग 1 बजे अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह एवं जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।