मधेपुरा: जिले में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद, कई गिरफ्तार
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग की टीम ने मंगलवार को जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। विभाग की ओर से शाम 6 बजे दी गई जानकारी के अनुसार कुमारखंड थाना क्षेत्र के रहटा में छापेमारी कर 6 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई और मौके से नवीन कुमार को गिरफ्तार किया गया।