#अलीगढ़ के चर्चित युवा नेता राजा भैया को आजाद समाज पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पश्चिम जोन अध्यक्ष नियुक्त, चंद्रशेखर आजाद के फैसले से युवा राजनीति में बढ़ी हलचल,अलीगढ़ के चर्चित युवा नेता राजा भैया को आजाद समाज पार्टी ने पश्चिम जोन का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सुनील चित्तौड़ ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। अलीगढ़ के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के पदाधिकारियों ने यह घोषणा की। कुछ समय पहले राजा भैया ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर आजाद समाज पार्टी का दामन थामा था। उनके साथ कई युवा नेताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ली थी। युवाओं में सक्रियता और मजबूत संगठन को देखते हुए मिली जिम्मेदारी के बाद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अलीगढ़ की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
#AligarhNews #AzadSamajParty #RajaBhaiya #ChandrashekharAzad #UPPolitics
Koil, Aligarh | Sep 14, 2026