#अलीगढ़ अब्दुल्लाह हॉल में छात्राओं का प्रदर्शन, प्रॉक्टर टीम पर धक्का-मुक्की के आरोप,हंगामे के चलते परीक्षा स्थगित*,एएमयू के अब्दुल्लाह हॉल में मेस और साफ-सफाई की समस्याओं को लेकर छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए गेट बंद कर दिया। छात्राओं का आरोप है कि मौके पर पहुंची प्रॉक्टर टीम ने उनके साथ धक्का-मुक्की की।अब्दुल्लाह स्कूल, एएमयू गर्ल्स स्कूल में होने वाली परीक्षा भी प्रभावित हुई। छात्राओं के अनुसार, हंगामे के कारण वे परीक्षा नहीं दे सकीं। छात्राओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
#AMUNews #AligarhNews #AMU #Aligarh #ViralNews
Koil, Aligarh | Sep 14, 2026