बकानी: वार्ड 1 से 11 तक मनोज कांता मूँजा और वार्ड 12 से 21 तक दीपिका गिरिराज शर्मा ने भरा नामांकन पत्र
बकानी। पंचायत राज चुनाव को लेकर बकानी कस्बे में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के जनपद पंचायत प्रत्याशी मनोज कांता मूँजा ने वार्ड संख्या 1 से 11 तक तथा दीपिका गिरिराज शर्मा ने वार्ड संख्या 12 से 21 तक के लिए बकानी तहसील कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।