नौगढ़: मझगाई रेंज में वन भूमि पर प्रशासन सख्त, अवैध कब्जों पर चला बाबा का बुलडोजर
नौगढ़ के मझगाई रेंज में मंगलवार शाम 04 बजे वन भूमि पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 250 से अधिक अवैध कब्जों को हटाया। करीब 20 हेक्टेयर जमीन कब्जामुक्त कराई गई। अभियान के दौरान भारी पुलिस बल और 6 जेसीबी मशीनें तैनात रहीं। विरोध की कोशिश को नाकाम करते हुए हालात पर काबू पा लिया गया। प्रशासन ने दोबारा कब्जा न होने देने और जल्द वृक्षारोपण कराने की बात कही है।