लखनपुर: लखनपुर में 541.70 लाख की लागत से बनेगा गौरव पथ, शासन से मिली प्रशासनिक स्वीकृति: अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश साहू
लखनपुर नगर पंचायत में बहुप्रतीक्षित गौरव पथ निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। नगर में 541.70 लाख रुपए की लागत से शासकीय हॉस्पिटल से एनएच मार्ग तक गौरव पथ का निर्माण कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय द्वारा इसकी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।