मनिया: पोती की पिटाई से नाराज मां-बेटी दंडोली रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदी, बहू से हो रहे झगड़ों से थी परेशान
Mania, Dholpur | Feb 22, 2024 पोती की पिटाई करने से नाराज सास ने बहू को टोका तो घर में कोहराम मच गया। बहू ने सास से जमकर झगड़ा किया। तंग आकर सास अपनी 18 साल की बेटी को रेलवे ट्रैक पर ले गई और सुसाइड कर लिया। घटना धौलपुर के डंडोली गांव में रात ढाई बजे हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को मॉर्क्युरी में रखवाया है।