गुना: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में 6 हितग्राहियों को ₹1 लाख की सहायता राशि के चेक दिए, दिव्यांगजनों को उपकरण भी दिए
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कलेक्ट्रेट में 2 जून दोपहर को दिव्यांगों को सहायक उपकरण और जरूरतमंद हितग्राहियों को सहायता राशि दी। 6 हितग्राहियों को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता राशि के चेक दिए। वहीं तीन दिव्यांग लोगों को ट्राई साइकिल एवं एक महिला को बैसाखी प्रदान की। कलेक्टर ने कहा, सभी को सहायता राशि और उपकरणों से दैनिक जीवन सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।