परिहार: टिन-शेड के नीचे स्कूल, तंग कमरों में होस्टल; बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
परिहार प्रखंड में निजी स्कूलों और होस्टलों के संचालन की तस्वीर कई सवाल खड़े कर रही है। कहीं टिन-शेड तो कहीं संकरी जगहों और छोटे कमरों में बच्चों का भविष्य गढ़ा जा रहा है। स्कूलों के साथ होस्टलों में भी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति जांच के दायरे में है। बच्चों के लिए पर्याप्त जगह, हवा, रोशनी, शौचालय, पेयजल और अग्नि सुरक्षा के इंतजाम हैं या नहीं, इसकी पड़ताल जर