नानपारा: नानपारा में भादो मेले को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, रात्रि जागरण का आयोजन होगा
नानपारा के श्री श्याम प्रभु रानी शक्ति मंदिर में भादो अमावस के अवसर पर दो दिवसीय भादो मेला और उत्सव शुरू हुआ। गुरुवार को मंदिर प्रांगण से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो विश्वनाथ मंदिर तक जाकर वापस मंदिर प्रांगण लौटी। इस यात्रा में दादी रानी सती के रथ के आगे भक्तगण कीर्तन और भजन करते हुए चल रहे थे। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल रहे