मंगलवार को महानगर कांग्रेस ने देवपुरा स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में बिहार चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। कांग्रेसियों का कहना है कि शहर से 700 - 800 वोटर बिहार में वोट डालने गए हैं। BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत पांडे के वोटर कार्ड दिखाते हुए कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि BJP वोट चोर है और चुनाव आयोग के साथ मिलकर धांधली कर जीतती है।